रेजाउल एच. लस्कर | नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को अजरबैजान की राजधानी बाकू में राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव और विदेश मंत्री जेयहुन बायरामोव से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, ऊर्जा और संपर्क सुविधाओं को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई। पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के रिश्तों में आई तल्खी के बाद अब द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने की कोशिश की जा रही है।आठ साल बाद किसी भारतीय विदेश मंत्री का अजरबैजान दौरा जयशंकर की अजरबैजान यात्रा आठ साल में किसी भारतीय विदेश मंत्री का इस देश का पहला दौरा है। यह यात्रा ऐसे समय में हुई है, जब दोनों देशों के संबंधों में सुधार के संकेत दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, पाकिस्तान और तुर्की के साथ अजरबैजान के करीबी रिश्तों का असर भारत-अजरबैजान संबंधों पर भी पड़ा था।...