नई दिल्ली, अगस्त 4 -- वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच के दो दिन के खेल के बाद पाकिस्तान ने राहत की सांस ली होगी। पाकिस्तान की टीम ने इस मैच में वापसी कर ली है। एक बल्लेबाज ने शतक जड़ दिया है, जबकि बाबर आजम भी शतक के करीब पहुंच गए हैं। वहीं, एक बल्लेबाज ने 55 रन बनाकर शुरुआत अच्छी दिलाई थी। पाकिस्तान अभी भी पहली पारी के आधार पर करीब 80 रनों से पीछे है, लेकिन मैच में काफी आगे नजर आ रहा है, क्योंकि सिर्फ 2 ही विकेट अभी तक पहली पारी में पाकिस्तान ने गंवाए हैं और रन 260 से ज्यादा बना लिए हैं। पहला मुकाबला पाकिस्तान की टीम हार गई थी। ऐसे में सीरीज में बराबरी चाहिए तो फिर यह मैच जीतना ही होगा। मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज की टीम के कप्तान रोस्टन चेज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। कैरेबियाई टीम को शुरुआत ठीकठाक मिली। 49 रनों...