नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- पाकिस्तान में बातचीत का दूसरा दौर शुरू होने से पहले ही अमेरिका और ईरान में जंग फिर आकार लेती नजर आ रही है। खबर है कि अब ईरानी बलों ने ओमान सागर में अमेरिकी सेना के जहाजों पर हमला बोल दिया है। फिलहाल, ईरानी अधिकारियों ने इस घटनाक्रम की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। यह हलचल ऐसे समय पर हुई है, जब सीजफायर की अवधि में अभी भी तीन दिन बाकी हैं। करीब 5 हफ्तों तक चले संघर्ष के बाद दोनों मुल्क 23 अप्रैल तक हमले रोकने के लिए सहमत हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओमान सागर में ईरान की तरफ से अमेरिकी सेना के कुछ जहाजों पर ड्रोन अटैक किए गए हैं। एक दिन पहले ही अमेरिका ने ईरान के जहाज को कब्जे में ले लिया था, जिसके जवाब में तेहरान ने अब ये ड्रोन अटैक किए हैं। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस हमले में अमेरिकी जहाजों ...