नई दिल्ली, फरवरी 2 -- टी20 विश्व कप से बांग्लादेश का पत्ता कट चुका है और उसकी जिद से स्कॉटलैंड की किस्मत खुल गई। जो टीम वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी उसे अचानक उसमें खेलने का मौका मिल गया। बांग्लादेश का पत्ता कटने के बाद पाकिस्तान ने नखरे दिखाने शुरू किए। वर्ल्ड कप के बहिष्कार की गीदड़भभकी दी लेकिन अब उसने अपने औपचारिक तौर पर फैसला किया है कि टूर्नामेंट तो खेलेगा लेकिन भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाला ग्रुप मैच नहीं खेलेगा। पाकिस्तान को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है जिसमें आईसीसी की तरफ से निलंबन, आर्थिक जुर्माना जैसे कदम शामिल हैं। अगर पाकिस्तान विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलता है तो ऐसा पहली बार नहीं होगा जब किसी टीम ने आईसीसी टूर्नामेंट में किसी प्रतिद्वंद्वी विशेष या फिर जगह विशेष पर खेलने से इनकार किया हो।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.