कराची, मार्च 1 -- पाकिस्तान ने भले ही अपना आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान जीत के साथ खत्म किया हो लेकिन इस बड़े टूर्नामेंट में टीम के प्रदर्शन से देश का क्रिकेट जगत बहुत निराश है। पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने रविवार को कहा, ''आपको अपने देश के क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन की छाप छोड़ने के लिए दो साल में एक मौका मिलता है और आप फिर से विफल हो जाते हैं। यह सब देखना बहुत निराशाजनक है।'' मियांदाद ने कहा कि ऊंची रैंकिंग वाली टीम के खिलाफ टीम का प्रदर्शन बहुत बड़ी चिंता की बात है और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अब कुछ बड़े फैसले लेने की जरूरत है। पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने कहा कि कुछ खिलाड़ियों को टी20 क्रिकेट में खुद को स्थापित करने के लिए बहुत ज्यादा मौके दिए गए और वे बड़े टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहे ह...