गुवाहाटी, मार्च 31 -- चुनावी सरगर्मियों के बीच असम में आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। भाजपा नेता और राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा ने आज (मंगलवार, 31 मार्च को) को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनसे पाकिस्तान और लंदन में कथित संपत्तियों का खुलासा करने की मांग की है। गुवाहाटी में भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र लॉन्चिंग के मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए सीएम हिमंत ने आरोप लगाया कि गोगोई के पास पाकिस्तान और लंदन में संपत्ति है लेकिन उन्होंने इन संपत्तियों का विवरण चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में नहीं दिया है। इसके साथ ही हिमंत ने जोरहाट लोकसभा सांसद गोगोई को चुनौती देते हुए कहा कि वे देश के बाहर अपनी प्रॉपर्टी की लिस्ट चुनाव आयोग को सौंपें। उन्होंने कहा, "गोगोई ने अपनी पत्नी की पाकिस्तान से होने वाली आय की...