नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- भारत से मिली 7 विकेट से करारी हार के बावजूद पाकिस्तान विमेंस क्रिकेट टीम के मेंटोर वहाब रियाज का भ्रम नहीं टूटा है। शनिवार, 5 सितंबर की रात हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा। पहले भारतीय स्पिनर्स ने उन्हें मात्र 55 के स्कोर पर समेट दिया। यह पाकिस्तान का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे छोटा स्कोर है। इसके बाद टीम इंडिया ने इस टारगेट को 68 गेंदें शेष रहते चेज कर पाकिस्तान को इस फॉर्मेट में उनकी दूसरी सबसे बड़ी हार थमाई। इस जिल्लत के बाद भी वहाब रियाज भ्रम में है और उनका मानना है कि पाकिस्तान एशिया कप में ट्रॉफी उठाने के लिए सबसे अच्छी टीम है। यह भी पढ़ें- पाकिस्तान को रौंदकर नंबर-1 भारत, शान से रखा सेमीफाइनल में कदमपाकिस्तान ट्रॉफी उठाने के लिए सबसे अच्छी टीम भारत के खिलाफ मैच के ...