शिशिर गुप्ता, फरवरी 27 -- Pakistan Afghanistan war update: भारत के खिलाफ आतंकी हमले और फिर उसके बाद संघर्ष को शुरू करके आसिम मुनीर पहले ही पाकिस्तानी सत्ता के गलियारों में अपनी ताकत को बढ़ा चुके हैं। अब पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के ऊपर खुला युद्ध घोषित करना इस बात को उजागर करता है कि पाकिस्तान अब एक सुरक्षा राज्य में बदल चुका है, जो अपने पड़ोसियों के साथ बातचीत के जरिए मुद्दे के बजाय सैन्य ताकत का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करता है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद अपनी जीत के झूठ को परोसकर फील्ड मार्शल का पद पा चुके आसिम मुनीर अब घरेलू टीटीपी की समस्या के लिए अफगान तालिबान को दोषी ठहराकर अपनी सत्ता को मजबूती देने में लगे हुए हैं। तालिबान के दोबारा सत्ता में आने से पहले जब भी अफगान तालिबान को जरूरत पड़ी है, तब वह पाकिस्तान में ही शरण लेता हुआ...