पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच बढ़ा तनाव
नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि अफगान तालिबान बलों ने रात में पाकिस्तान की सीमा चौकियों पर गोलाबारी की। हालांकि, अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने अफगान तालिबान बलों द्वारा किसी भी तरह का हमला किए जाने से इन्कार कर दिया। दोनों पक्षों के ये अलग-अलग दावे ऐसे समय सामने आए, जब कुछ ही दिन पहले पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने पूर्वी अफगानिस्तान में कई ठिकानों पर हमला किया था। इन घटनाओं से काबुल और इस्लामाबाद के बीच तनाव बढ़ गया, जिससे क्षेत्रीय देशों की मध्यस्थता से दोनों देशों के बीच तनाव कम करने की कोशिशों को भी खतरा पैदा हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.