नई दिल्ली, मार्च 3 -- नई दिल्ली़ विशेष संवाददाता। पाकिस्तान एक बार फिर अपने बुने जाल में फंस गया है। पिछले साल उसने सऊदी अरब के साथ रक्षा समझौता किया था जिसमें यह प्रावधान है कि सऊदी अरब पर होने वाला हमला पाकिस्तान पर हमला माना जाएगा और यही बात पाकिस्तान पर होने वाले हमले पर लागू होगी। लेकिन अब जब सऊदी अरब पर ईरान ताबड़तोड़ हमले कर रहा है तो पाकिस्तान सिर्फ निंदा भर कर रहा है। दरअसल, पाकिस्तान ने यह समझौता भारत को ध्यान में रख किया था ताकि कूटनीतिक रूप से परेशान किया जा सके। स्ट्रैजिक म्युचुअल डिफेंस एग्रीमेंट (एसएमडीए) में यह प्रावधान है कि दोनों में से किसी भी एक देश पर होने वाला हमला दोनों देशों पर हुआ हमला माना जाएगा और दोनों देश मिलकर उसका मुकाबला करेंगे। मसलन, अगर भारत पाकिस्तान पर हमला करता है तो इसे सऊदी अरब पर भी हमला माना जाएगा।...