रांची, अप्रैल 17 -- निशि कान्त रांची। अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े हथियार तस्करी मामले में गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा समेत 13 आरोपियों की मुश्किल बढ़ गई है। सीआईडी ने जांच पूरी करते हुए इन सभी के खिलाफ सीआईडी कोर्ट में गुरुवार को चार्जशीट दाखिल की। इसमें अपराध की गंभीरता व देश की सुरक्षा से जुड़े बिंदुओं पर जोर दिया गया है। बीएनएस की तीन, आर्म्स एक्ट की छह धाराओं के साथ यूएपी एक्ट की पांच धाराओं में चार्जशीट की गई है। यह चार्जशीट सीआईडी थाना कांड संख्या 34/2025 में दर्ज हुई है।जांच में सामने आया है कि बरामद हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत के पंजाब में भेजे गए थे। यहां से इन्हें झारखंड लाया गया। सुजीत सिन्हा गैंग का सदस्य प्रिंस मिश्रा गुर्गों को अत्याधुनिक हथियार और कारतूस उपलब्ध कराता था। इसका इस्तेमाल स्थानीय व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.