नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- सोशल मीडिया पर एक बार फिर पाकिस्तानी एक्टर्स पर चर्चा होने लगी है। दरअसल, हानिया आमिर और माहिरा खान जैसे पाकिस्तानी सितारों के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में दोबारा दिखने लगे थे। पहले तो लोगों को लगा कि भारत और पाकिस्तान के बीच डिजिटल वॉर अब ख़त्म हो गई, लेकिन कुछ ही देर बाद उनके अकाउंट्स भारत में फिर से डिएक्टिवेट कर दिए गए हैं। अचानक से क्यों दिखने लगे थे अकाउंट्स? कुछ तकनीकी बदलावों या अपडेट्स के कारण भारतीय यूजर्स पाकिस्तानी सितारों की प्रोफाइल देख पा रहे थे। प्रशंसकों को लगा कि शायद पाबंदी हट गई है, लेकिन ऐसा नहीं था। जैसे ही खबर फैली कि पाकिस्तानी एक्टर्स के अकाउंट भारत में ऐक्टिव हो गए हैं, तुरंत इस पर एक्शन लिया गया और अकाउंट दोबारा डिएक्टिवेट हो गए। अब अगर आप भारत से हानिया आमिर या माहिरा खान की प्रोफाइल सर्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.