हल्द्वानी, सितम्बर 7 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। हल्द्वानी में पूर्व सैनिकों ने सोमवार को महाराजके दिवस की 61वीं जयंती धूमधाम से मनाई। 1965 में भारत-पाकिस्तान के युद्ध की यादों को ताजा किया। पूर्व सैनिकों ने वीर शहीदों को याद करते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना भारतीय जाबांजों के आगे नहीं टिक सकी और भाग खड़ी हुई।हल्द्वानी स्थित एक निजी होटल में पूर्व सैनिकों ने कार्यक्रम किया। 1965 के भारत-पाक के युद्ध में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई। वीर नारियों और युद्ध में भाग लिए हुए वीरों का सम्मान किया गया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि 9-कुमाऊं के शेरों ने पाकिस्तान के सियालकोट सेक्टर में रणनीतिक दृष्टि से अहम ऑब्जेक्ट महाराजके पर कब्जा करके मिसाल पेश की। यह भी पढ़ें- लोहाघाट में महाराजा के दिवस मनाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...