पाकिस्तानी मंत्री पर मेहरबान हुआ भारत, ताजमहल घूमने की दी इजाजत; इस दरगाह नहीं जा सकेंगे
नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मसूद मलिक भारत दौरे पर हैं। इस दौरान वे ताजमहल का दीदार कर सकेंगे, लेकिन उन्हें दिल्ली स्थित हजरत निजामुद्दीन दरगाह जाने की अनुमति नहीं दी गई है। भारतीय अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए दरगाह जाने का अनुरोध खारिज कर दिया। हालांकि, उन्हें दिल्ली और आगरा के चार अन्य प्रमुख ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों पर जाने की मंजूरी दी गई है। मलिक इन दिनों नई दिल्ली में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सभ्यताओं के संवाद मंच में हिस्सा लेने आए हैं। ट्रिब्यून ने सरकारी सूत्रों के हवाले से लिखा है कि पाकिस्तान उच्चायोग ने उनके भारत दौरे के दौरान पांच स्थानों पर जाने की अनुमति मांगी थी। इनमें आगरा का ताजमहल, दिल्ली हाट, हुमायूं का मकबरा, किला राय पिथौरा और हजरत निजामुद्दीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.