नई दिल्ली, मार्च 1 -- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिकी और इजरायली हमलों में मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर के निधन पर दुख व्यक्त किया है। इतना ही नहीं पाकिस्तान ने अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए जा रहे हमलों की निंदा करते हुए कहा यह एक पुरानी परंपरा है कि किसी भी देश के राष्ट्राध्यक्ष को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईरान की जनता के दुख और शोक की इस घड़ी में पाकिस्तान की जनता उनके साथ खड़ी हुई है। सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई की शहादत पर पाकिस्तान की तरफ से हम हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, "पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय कानून के मानकों के उल्लंघन पर भी चिंता व्यक्त करता है। यह एक पुरानी परंपरा रही है कि किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष या सरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.