मेरठ, अप्रैल 8 -- पाकिस्तानी नागरिक सबा फरहत की जमानत के लिए परिजनों ने हाईकोर्ट की शरण ली है, साथ ही इनके पति फरहत मसूद की अग्रिम जमानत के लिए भी याचिका डाली गई है। पाकिस्तान के लाहौर निवासी सबा फरहत का निकाह मेरठ के जली कोठी निवासी फरहत मसूद के साथ वर्ष 1988 में हुआ था। देहलीगेट निवासी रुकसाना ने सबा फरहत पर गैरकानूनी तरीके से भारत में रहकर वोटर आईडी कार्ड बनवाने और कई गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत के बाद देहली गेट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। 16 फरवरी की रात को पुलिस ने सबा को गिरफ्तार किया और 17 फरवरी को कोर्ट ने उन्हें जेल भेजा था, साथ ही सबा की बेटी एमन का नाम मुकदमे से निकाल दिया गया था, जबकि पति फरहत को आरोपी बनाया गया था। सबा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता वीके शर्मा केस देख रहे हैं। उन्होंने सेशन कोर्ट में जमानत के लिए याचिका डाली थी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.