अहमदाबाद, जनवरी 20 -- कुछ साल पहले मछली पकड़ने के दौरान गलती से पाकिस्तान की समुद्री सीमा में चले गए एक गुजराती मछुआरे की मौत 16 जनवरी को कराची की जेल में हो गई। उसे साल 2022 में पाकिस्तानी एजेंसियों ने इंटरनेशनल बॉर्डर लाइन पार करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे सालभर की जेल हुई थी। हालांकि सजा पूरी होने के करीब तीन साल भी उसे रिहा नहीं किया गया और अब उसकी मौत हो गई। जिस मछुआरे की मौत हुई, फिलहाल उसका नाम सामने नहीं आया है। इस बात की जानकारी एक शांति कार्यकर्ता जतिन देसाई ने दी।कराची की मलिर जेल में हुई मछुआरे की मौत शांति कार्यकर्ता देसाई ने सोमवार को बताया कि मछुआरे की मौत 16 जनवरी को कराची की मलिर जेल में हुई। देसाई उन भारतीय मछुआरों का मुद्दा उठाते हैं जिन्हें मछली पकड़ने के दौरान गलती से इंटरनेशनल मैरीटाइम बाउंड्री लाइन...