पाकिस्तानी गैंगस्टर राणा हुसैन से संपर्क और दिल्ली में ब्लास्ट की साजिश, बिहार से पकड़ाया सद्दाम
निज संवाददाता, जुलाई 7 -- पाकिस्तानी गैंगस्टर राणा हुसैन से संपर्क और दिल्ली में एक बड़े ब्लास्ट की साजिश। इससे पहले कि बिहार के एक युवक के खौफनाक मंसूबे कामयाब होते उसे पुलिस ने धर दबोचा। मुंगेर से पुलिस ने हाल ही में आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में सद्दाम नाम के शख्स को दबोचा है। दरअसल जब तारापुर पुलिस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर राणा हुसैन के संपर्क में रहकर आतंकी गतिविधि की साजिश रचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया तो इलाके में सनसनी फैल गई। उसके पास से एक देसी पिस्टल और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर आतंकी नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश में जुटी है। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी जानकारी मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.