नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल में बुधवार 22 अप्रैल को एक इतिहास लिखा गया। पाकिस्तान के एक तेज गेंदबाज ने हैट्रिक लेकर सनसनी मचाई। अली रजा ने पेशावर जाल्मी के लिए हैट्रिक लेकर तहलका मचाया। हैरानी की बात ये रही कि तीन गेंदों में सामने वाली टीम ने अपने चार विकेट खोए। इसके अलावा अली रजा पीएसएल के इतिहास में सबसे कम उम्र में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। पेशावर जाल्मी के गेंदबाज अली रजा ने कराची किंग्स के खिलाफ दमदार गेंदबाजी की। इस गेंदबाज की उम्र महज 18 साल का है। 4 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट अली रजा ने अपने नाम किए। हालांकि, विकेट उनको पारी के आखिर में मिले, क्योंकि 20वें ओवर की आखिरी तीन गेंदों में अली रजा ने अपनी हैट्रिक पूरी की, जो इस लीग में किसी भी गेंदबाज ने सबसे कम उम्र में हैट्रिक ली है। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.