नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- पाकिस्तान की विकेटकीपर-बल्लेबाज मुनीबा अली मां की बीमारी के कारण घर लौट गई हैं और जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) उनकी जगह किसी और खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं करेगा, क्योंकि टूर्नामेंट नॉकआउट प्रारूप में खेला जा रहा है और 22 सितंबर को खत्म हो जाएगा, जिससे लॉजिस्टिक्स और समय की दिक्कतें हैं। यह भी पढ़ें- पृथ्वी शॉ की लव लाइफ में आया भूचाल, मंगेतर आकृति अग्रवाल ने खत्म किया रिश्तागुल फिरोजो को मिलेगा मौका मुनीबा की गैर-मौजूदगी में गुल फिरोजो विकेटकीपिंग करेंगी। उन्होंने थाईलैंड के खिलाफ शुरुआती मैच में विकेटकीपिंग की थी और अब ओपनिंग भी करेंगी। फिरोजा हाल ही में दुबई में हुए एशिया कप में पाकिस्तान के लिए नंबर 3 पर खेल रही थीं। उस...