नई दिल्ली, मार्च 5 -- टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के कारण आलोचना झेल रही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पाकिस्तान की टी20 विश्व कप स्क्वॉड का हिस्सा रहे एक खिलाड़ी पर श्रीलंका के कैंडी में टीम होटल में एक महिला हाउसकीपिंग स्टाफ के साथ अनुचित व्यवहार करने के आरोप में जुर्माना लगाया गया है। पाकिस्तान की टीम जारी टी20 विश्व कप के सुपर-8 चरण से बाहर हो गई थी। बड़ी टीमों के खिलाफ पाकिस्तान की टीम जीत हासिल करने के लिए संघर्ष करती हुई नजर आई। कई रिपोर्ट में ये भी सामने आया था कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर खराब प्रदर्शन के कारण 50-50 लाख पाकिस्तान रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए टी20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले से पहले पाकिस्तान की टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.