नई दिल्ली, मार्च 14 -- बांग्लादेश वर्सेस पाकिस्तान दूसरे वनडे के दौरान सलमान आगा के विवादित रन आउट ने सुर्खियां बटोरी हुई है। इस बीच बांग्लादेश के प्लेयर लिटन दास ने मैदान के बाहर भी अपना गुस्सा जाहिर किया है। लिटन दास का कहना है कि यह एक इंटरनेशनल मैच है, जो नियमों के अंतरगत होगा उनकी टीम वह करेगी, यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है। सलमान आगा ने रनआउट होने के बाद मैदान पर अपना गुस्सा जाहिर किया था, जिसके बाद लिटन दास भी भड़क गए थे। हालांकि मोहम्मद रिजवान ने उन्हें शांत करा दिया था। यह भी पढ़ें- IPL के लिए मुजरबानी ने दिया पाकिस्तान को धोखा! PCB ले सकता है लीगल एक्शन लिटन दास ने मैच के बाद कहा, "सबसे पहली बात, कोई भी यहां चैरिटी लीग खेलने नहीं आया था; यह एक इंटरनेशनल मैच है।" उन्होंने आगे कहा, "चूंकि यह आउट नियमों के दायरे में है, इसल...