नई दिल्ली, जुलाई 29 -- अमेरिका में भारतीय दूतावास ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं है। दूतावास ने एक प्रमुख अमेरिकी अखबार की न्यूज रिपोर्ट की हेडलाइन को गुमराह करने वाली और गलत बताया। उस रिपोर्ट में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हुई हिंसक झड़पों का जिक्र किया गया था। भारतीय दूतावास ने कहा कि हेडलाइन गुमराह करने वाली और गलत है। कोई पाकिस्तानी कश्मीर नहीं है, सिर्फ पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर है। दूतावास ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र-शासित प्रदेश भारत का हमेशा से अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा रहे हैं, हैं और रहेंगे。 यह भी पढ़ें- 'पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाला कश्मीर भारत का अभिन्न अंग'दूतावास की स्थिति दूतावास ने कहा कि पाकिस्तान ने इन इलाकों के कुछ हिस्सों पर गैर-कानूनी रूप से कब्जा कर रखा है और अब वह वह...