नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- संजय कुमार भारद्वाज, प्रोफेसर, जेएनयू पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। महंगाई, बेरोजगारी और अशिक्षा से बेहाल कश्मीरी महीनों से आंदोलित हैं। हालात के आगे बेबस पाकिस्तानी फौज अब ड्रोन की मदद से वहां पर प्रदर्शनकारियों से निपट रही है। सवाल है, हालात इतने संगीन कैसे हुए? दरअसल, इसकी जड़ें 1947 के विभाजन से भी पुरानी हैं। पाकिस्तान की शुरुआती परिकल्पना में कश्मीर उसका हिस्सा ही नहीं था। यह आकलन इस साक्ष्य पर आधारित है कि मुसलमानों के लिए अलग मुल्क का ख्वाब देखने वाले मोहम्मद इकबाल ने 1930 के मुस्लिम लीग के अधिवेशन में दिए गए अपने प्रसिद्ध अध्यक्षीय भाषण में कहा था, 'मैं पंजाब, उत्तर-पश्चिम सीमांत प्रांत, सिंध और बलूचिस्तान को मिलाकर एक एकीकृत देश के रूप में देखना चाहता हूं।' विभाजन के बाद ...