नई दिल्ली, मई 2 -- पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने शनिवार को पिछले साल एशिया कप के दौरान हैंडशेक को लेकर हुए विवाद पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एशिया कप 2025 में पहले हैंडशेक की घटना को लेकर यादें ताजा की और अपना अनुभव शेयर किया है। पाक कप्तान सलमान ने बताया कि उनकी टीम मैच खत्म होने के बाद हाथ मिलाने के लिए भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम तक गई थी। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन बार भिड़ंत हुई लेकिन तीनों बार भारत ने हाथ नहीं मिलाया। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि मैच से पहले फोटोशूट और प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों टीमों के कप्तानों ने हाथ मिलाया था। पिछले साल यूएई में एशिया कप में सलमान अली आगा की अगुवाई वाली टीम को भारत से लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा था। सूर्यकुमार ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के स...