नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- पाकिस्तान की टीम को शनिवार को भारत के खिलाफ मुकाबले में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। एशिया कप 2026 के 9वें मुकाबले में पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में हार मिली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी फातिमा सना के नेतृत्व वाली टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे घुटने टेक दिए। टीम ने 18.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 55 रन बनाए। इसके जवाब में भारत को शुरुआती झटके लगे लेकिन टीम ने 68 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया। भारत को पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने तीन झटके दिए, इसके अलावा कोई भी गेंदबाज विकेट नहीं हासिल कर सके, इसी के साथ उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली। यह भी पढ़ें- साई किशोर ने इंग्लैंड में किया कमाल; 'घातक पंजा' मारकर अपनी टीम को जितायाफातिमा ने हीली मैथ्यूज के रिकॉर्ड की ...