पाकिस्तानी आतंकी अली गुज्जर से संपर्क, मोबाइल में देश विरोधी रील्स; बिहार से पकड़ाया सेयाज आलम
निज प्रतिनिधि, सितम्बर 28 -- बिहार में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को पकड़ा है जो पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से संपर्क कर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल था। क्रॉस बॉर्डर आतंकी नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध को मोतिहारी जिले में ढाका पुलिस ने शनिवार रात बिसरहिया से दबोच लिया। आरोपित की पहचान ढाका थाना क्षेत्र के बिसरहिया निवासी मो. सेयाज आलम के रूप में हुई है। इसकी जानकारी डीएसपी अभिषेक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सेयाज पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क के अली गुज्जर से सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में था। सेयाज के पास से बरामद मोबाइल में आतंकी गतिविधियों से जुड़े कई फुटेज, फोटो और देश विरोधी रील्स मिले हैं। यह कार्रवाई राष्ट्रविरोधी गतिविधियों व प्रतिबंधित भाड़े के बदमाशों के साथ डिजिटल संपर्क के पुख्ता सबूत है। खुफिया विभाग व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.