चंदौली, मई 20 -- चंदौली, संवाददाता। जनपद न्यायाधीश के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव निकिता गौड़ ने बुधवार को वाराणसी जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान जेल में बंद जिले की महिला एवं पुरुष बैरकों में व्यवस्थाएं देखी। वहीं जेल अस्पताल में बंदियों के इलाज और दवाइयों का जायजा लिया। साथ ही चिकित्सकों को बंदी मरीजों को समय पर दवाएं देने का निर्देश दिया। उन्होंने पाकशाला में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता पर भी ध्यान देने का निर्देश दिया। जेल में निरूद्ध महिला बन्दियों की समस्याओं के बारे में भी जानकारी हासिल किया। साथ ही बंदियों को फ्री लीगल एडवाईजरी के बारे में जानकारी दी। उन्होने जेलर को निर्देश दिया कि कानूनी सहायता लेने के इच्छुक बंदियों की सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध करांए। ताकि ऐसे लोगो को कानूनी ...