मुरादाबाद, अप्रैल 25 -- एमडीए अवैध निर्माण व प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में शनिवार को एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह के निर्देश पर समाथल रोड स्थित शाहजी नगर में बिना मानचित्र संचालित किए जा रहे उजाला हेल्थ केयर अस्पताल को सील कर दिया। टीम द्वारा पहले अस्पताल को खाली कराया गया इसके बाद सील किए जाने की कार्रवाई की गई। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के समाथल रोड स्थित शाहजी नगर में रफी प्रधान द्वारा उजाला हेल्थ केयर नाम से 120 वर्ग मीटर में बेसमेंट, भूतल, प्रथम और द्वितीय तल तक निर्माण कराया गया है। एमडीए अधिकारी लगातार नोटिस भी देते रहे। इस दौरान एमडीए के अवर अभियंता सीपी शर्मा, आयुष, सुपरवाइजर धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे। एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने बताया कि अवैध निर्माण किसी भी हालत में नहीं होने दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...