मुरादाबाद, अप्रैल 8 -- मुरादाबाद। पाकबड़ा में बसपा की मंडलीय बैठक का आयोजन शुरू हो गया। बैठक में मुरादाबाद के सभी पूर्व सांसद, विधायक समेत पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। इसमें आगामी 14 अप्रैल को होने वाली डा. अंबेडकर जयंती पर रैली के लिए तैयारियां की गईं। जिलाध्यक्ष ऋषिपाल ने बताया कि डा. बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर भारी संख्या में लोग जुटेंगे। इसमें मुरादाबाद की अच्छी भागीदारी होगी। मंडल, बूथ, सेक्टर सभी कमेटियों के पदाधिकारी चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। बसपा इस बार पंचायत चुनाव के लिए भी तैयारी में जुटी है। बसपा की बैठक में पूर्व सांसद गिरीश चंद्र समेत मुख्य सेक्टर प्रभारी मुरादाबाद मंडल डा. रणविजय सिंह, सुनील आजाद, इरशाद सैफी समेत अन्य बसपा नेता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.