मुरादाबाद, मई 7 -- एमडीए अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रहा है। गुरुवार को पकबड़ा थाना क्षेत्र में एमडीए टीम द्वारा अवैध कंपलेक्स को भारी फोर्स की मौजूदगी में सील किए जाने की कार्रवाई की गई। खास बात यह है कि प्राधिकरण द्वारा लगातार चार नोटिस देकर अवैध परिसर के निर्माण को रोकने के निर्देश दिए। इसके बाद भी अवैध निर्माण बदस्तूर जारी था। एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने साफ कहा कि आवास निर्माण किसी भी कीमत पर होने नहीं दिया जाएगा। पाकबड़ा के कैलसा रोड स्थित मोहम्मद फ़ाज़ल द्वारा व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा था। शिकायत मिलने पर निर्माण बिना मानचित्र स्वीकृत के कराए जाने की पुष्टि हुई। यह भी पढ़ें- केडीए की सील तोड़कर निर्माण करवाने पर मुकदमा कोई भी व्यक्ति मानचित्र संबंधित कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.