मुरादाबाद, मार्च 3 -- एमडीए टीम द्वारा अवैध निर्माण रोकने के दौरान मारपीट व मजदूरों के छत से नीचे गिरकर घायल होने के मामले में दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे के खिलाफ पाकबड़ा थाने में तहरीर दी गई है। मंगलवार को पाकबड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस दौरान एमडीए जेई द्वारा कई बार मौके पर जाने की पुष्टि हुई है। वहीं दूसरी ओर घायल मजदूरों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के लोदीपुर राजपूत निवासी मजदूर सुनील सागर ने पाकबड़ा थाने में तहरीर दी है। बताया कि 27 फरवरी की शाम पौने पांच बजे मिस्त्री, लेवर छत पर काम कर रहे थे। इसी बीच एमडीए के जेई देवेन्द्र यादव, उनके सहायक व गनमैन समेत 8 लोग आए थे। सभी डंडे लेकर छत पर चढ़ गये। जेई ने डंडा लेखराज पुत्र राजाराम निवासी इटायला माफ़ी थाना असमोली जि...