अमरोहा, मार्च 17 -- अमरोहा। गजरौला स्थित बाबा क्रिकेट अकादमी में खेले गए रोमांचक मैच में एसटी क्लब पाकबड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गजरौला लेजेंड्स को तीन विकेट से हरा दिया। हरफनमौला प्रदर्शन पर एसटी क्लब के अभि चौधरी को प्लेयर ऑफ-द-मैच चुना गया जबकि गजरौला लेजेंड्स के अमन ठाकुर को बेस्ट बॉलर की ट्राफी से सम्मानित किया।गजरौला लेजेंड्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 176 रन का स्कोर किया। राहिल खान ने 33 गेंदों में 43, सोनू ने 28 गेंदों में 39, आसिफ ने 29 गेंदों में 37 रन की पारी खेली। एसटी क्लब पाकबड़ा की ओर से गेंदबाजी में अभि चौधरी ने चार ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट झटके। वरुण ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 21 रन देकर दो विकेट हासिल किए। 177 रन...