शाहजहांपुर, मार्च 1 -- थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोपालपुर ढाई के मजरा दरियायगंज में शनिवार सुबह एक युवक का शव पाकड़ के पेड़ से लटका मिला। टहलने निकले ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी सोनी शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और शव को उतरवाया। प्रारंभिक जांच में मृतक के दाहिने हाथ पर संजय कुमार नाम अंकित मिला। पास से एक मोबाइल बरामद हुआ, जिसमें सिम नहीं थी। मामले की गंभीरता देखते हुए शाहजहांपुर से फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य संकलित किए गए। पहचान संजय कुमार (35) पुत्र राजाराम, निवासी सनोठी खास, थाना सिकंदरपुर बैश, जिला कासगंज के रूप में हुई। उसकी ससुराल एत्मादपुर, थाना अमृतपुर, जिला फर्रुखाबाद में है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.