मुरादाबाद, जुलाई 23 -- प्रभारी राजकीय फल संरक्षण केंद्र सौरभ सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण स्वरोजगार योजना के अंतर्गत एक माह का निःशुल्क कुकरी (पाककला)/बेकरी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को साउथ इंडियन, चाइनीज, फास्ट फूड सहित विभिन्न भारतीय एवं कॉन्टिनेंटल व्यंजन बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी प्रशिक्षण के आवेदन पत्र प्राप्त कर निर्धारित प्रारूप में भरकर 15 अगस्त तक राजकीय फल संरक्षण केंद्र में जमा कर दें। प्रशिक्षण से संबंधित अधिक जानकारी कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक राजकीय फल संरक्षण केंद्र से प्राप्त की जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...