मऊ, फरवरी 17 -- मऊ, संवाददाता। प्रधानमंत्री पोषण योजना अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जनपद स्तरीय पाक कला प्रतियोगिता मंगलवार को नगर क्षेत्र के शिक्षा विभाग कालोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय में हुई। प्राथमिक विद्यालय नगरिपार की रसोइया लकी देवी ने प्रतियोगिता में बाजी मारी। दूसरे स्थान पर प्राथमिक विद्यालय डुमरांव की मोती देवी और तृतीय स्थान पर प्राथमिक विद्यालय नसोपुर गीता देवी रहीं। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने के साथ-साथ रसोइयों को विद्यालय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण मध्यान भोजन परोसने हेतु प्रोत्साहित करना है। कहा कि आप भोजन माताएं विद्यालय में बच्चों को पौष्टिक और मेनू के अनुसार भोजन देती है जो बहुत...