ललितपुर, मार्च 29 -- पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने के नाम पर छलनी की जा रही शहर सड़कों को दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है। जिस कारण आवागमन में शहरवासियों को मुसीबतें हो रही हैं। छोटे-छोटे स्कूली बच्चे ऊबड़ खाबड़ मार्गों पर गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। इसको लेकर लोगो में आक्रोश व्याप्त है। शहर में तमाम सड़कों के क्षतिग्रस्त होने तथा पेयजल के लिए खोदी गई सड़क की गुणवत्ताविहीन मरम्मत के विरोध में रविवार को कंपनी बाग में बुंदेलखंड विकास सेना के प्रमुख हरीश कपूर टीटू के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर शहर भर की खस्ताहाल सड़कों तथा गोविन्दसागर बांध से आजादपुरा होते हुए तालाबपुरा को जाने वाली सड़क, करीमनगर से वर्णी चौराहा जाने वाली सड़क में पाईपलाइन डालने के बाद मरम्मत के नाम पर घटिया सामग्री प्रयोग करने पर रोष व्यक्त किया गया। संगठन प्रमुख ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.