पाईकॉरिलेशन टैंक निर्माण की जांच की मांग
लातेहार, जून 20 -- लातेहार प्रतिनिधि। विवादित भूमि पर मनरेगा योजना के तहत कराए गए कार्य के भुगतान की जांच कराने को मांग को लेकर मनिका ग्राम निवासी गुड्डू यादव ने डीसी का एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उन्होंने लिखा है कि क्षेत्र में ममता देवी और सुनीता देवी के द्वारा पाईकॉरिलेशन टैंक निर्माण किया जा रहा है ,परंतु दोनों योजना का कोई भी उपयोग नहीं है। साथ ही कार्य विवादित भूमि पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत पंचायत सचिव विक्की गुप्ता से कई बार की गई ,परंतु उनके द्वारा फर्जी तरीके से भुगतान कराया जा रहा है। इधर पंचायत सेवक से बात करने की कोशिश की गई। यह भी पढ़ें- पिछरी पेंडरा बांध सौंदर्यीकरण कार्य में भारी अनियमितता, जांच की मांग पंरतु उन्होने फोन नहीं उठाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.