घाटशिला, मार्च 11 -- गालूडीह।पाइरागुडी गांव में मां शीतला की पूजा उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुई। मां शीतला को स्वच्छता, आरोग्य और शीतलता की देवी माना जाता है, और ग्रामीण इलाकों में उनकी पूजा का एक विशेष सांस्कृतिक महत्व है।बुधवार सुबह को आयोजन कर्ता शीतल कालिंदी पुजारी अश्वनी आचार्य और जयंत आचार्य के द्बारा पहले तलाब से घट लाया गया उसके बाद पुजा शुरु हुई।घट लाने से पहले गांव में चुल्हा नही जलाया गया।माता शीतला की पुजा शुरु होते ही महिलाओं की लंबी कतार लग गई।श्रद्धालु सुबह से ही कतारों में लगकर मां को जल, बताशे और नारियल अर्पित किए।बेलाजुडी,नारगा,सालवनी,बडाखुशी,छोलागोडा,जोड़सा सहित कई गांवों की महिलाएं पाइरागुडी गांव पुजा करने पहुंची। महिलाओं ने कहा धार्मिक आयोजनों से न केवल आध्यात्मिक शांति मिलती है, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा और एक...