बांदा, जनवरी 9 -- बांदा। संवाददाता सबमर्सिबल का पाइप डालते समय पाइप ऊपर से गुजरी हाई टेंशन लाइन में छू गया। जिससे करंट की चपेट में आ कर दो युवक झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पवइया गांव निवासी 36वर्षीय धनंजय पुत्र नरोत्तम सिंह शुक्रवार की सुबह अपने घर में समर सेबल का पाइप डलवा रहा था। तभी पाइप उठाते समय घर के ऊपर से गुजरी हाई टेंशन लाइन के तार में पाइप छू गया। जिससे करंट की चपेट में आकर धनंजय और पड़ोसी 35 वर्षीय पप्पू पुत्र बाबूलाल वर्मा झुलस गए। आनन फानन दोनों को सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों को यहां लाकर भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.