पाइप से पेट में हवा भरने से घायल युवक की मौत
नोएडा, जून 18 -- रबूपुरा, संवाददाता। कंपनी में साथ काम करने वाले दो युवकों ने कंप्रेशर पाइप लगाकर एक कर्मचारी के पेट में हवा भर दी। घायल युवक की बुधवार रात अस्पताल में मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में आंत की सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-29 की सूर्या ग्लोबल फ्लेक्सी फिल्म कंपनी में काशीपुर उत्तराखंड के रहने वाले तीन युवक जीशान, दिलशाद और समीर सफाई कर्मचारी थे। तीनों एक ही गांव के थे और आपस में दोस्त थे। मंगलवार को समीर कंपनी में झाड़ू लगा रहा था। इसी दौरान दिलशाद और जीशान ने उसके साथ मजाक कर गुदा द्वार के पास प्रेशर पाइप से हवा भर दी। पेट में हवा भरने से समीर के गुप्तांग से रक्तस्राव होने लगा। हालत बिगड़ने पर घायल को जेवर के निजी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.