भागलपुर, मार्च 28 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। इरान इजराइल युद्ध के चलते एलपीजी सिलेंडर के संकट के बीच घर-घर पीएनजी यानी पाइप्ड नेचुरल गैस के कनेक्शन की चर्चा तेज हो गई है। जिन इलाकों में घरों तक पीएनजी सप्लाई के लिए पाइप बिछाने का काम पूरा हो गया है, वहां पर घरों में कनेक्शन देने का निर्देश केंद्र सरकार ने जारी कर दिया है। हालांकि भागलपुर के लोगों को घरों में पाइप के माध्यम से नेचुरल गैस की सप्लाई के लिए अभी दो साल तक इंतजार करना होगा। इस समय मुंगेर से भागलपुर के बीच पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इस समय पाटम से बरियारपुर के बीच निर्माणाधीन मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन सड़क के किनारे होकर पाइप लाइन बिछाया जा रहा है। यह परियोजना इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की है। कंपनी के ज्योग्राफिकल एरिया इंचार्ज विकास कुमार तोला ने बताया कि स...