गाजीपुर, मार्च 5 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थानाक्षेत्र के शरीफपुर में गुरुवार की सुबह गैस सिलिंडर के पाइप लीक होने के कारण बगल में मिट्टी का चूल्हा जलाते ही अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे कमरे में रखा गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गांव निवासी रमेश यादव के घर में उनकी पत्नी विमला और छोटे भाई संजय यादव की पत्नी प्रमिला बच्चों के साथ मौजूद थी। इस बीच आंगन में प्रमिला और विमला खाना बना रही थी और दो बेटे प्रिंस व अंगद कमरे में सो रहे थे। उसी में विमला का नाती शिवांश भी सो रहा था। वहीं रखे गैस सिलिंडर की पाइप से गैस का रिसाव हो रहा था और गैस कमरे में भर गई थी। जिससे जैसे ही मिट्टी के चूल्हे में आग लगाई गई, आ फैलकर कमरे में पहुंच गई और सामान धू-धूक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.