छपरा, फरवरी 5 -- दाउदपुर (मांझी)। छपरा-ताजपुर मुख्य मार्ग पर स्थित मांझी प्रखंड मुख्यालय के प्रवेश द्वार के समीप पीएचईडी विभाग के नल-जल योजना के पाइप से हो रहे लगातार पानी के रिसाव के कारण सड़क पर जलजमाव और कीचड़ की स्थिति बन गई है। प्रखंड मुख्यालय जाने वाली सड़क पर पानी और कीचड़ जमा रहने से आम लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास परियोजना सहित आधा दर्जन से अधिक सरकारी कार्यालय संचालित हैं, जहां रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने-अपने कार्यों से पहुंचते हैं। मुख्य गेट के सामने और आगे कई स्थानों पर पानी बहने से सड़क पर गड्ढे बन गए हैं, जिससे दोपहिया और पैदल चलने वाले लोगों को अधिक दिक्कतें हो रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार पीएचईडी विभाग के मेन ...