धनबाद, अक्टूबर 10 -- झरिया, वरीय संवाददाता। झरिया व आसपास में गुरुवार को झमाडा की जलापूर्ति नहीं हुई। पानी की सप्लाई नहीं होने से लोग परेशान रहे। बताते हैं कि जामाडोबा जल संयंत्र के पास प्रेशर पाइप लाइन में हैवी लीकेज हो गया था। जिसके कारण झरिया जलागार को बुधवार शाम से पानी मिलना बंद हो गया था। गुरुवार को लीकेज की मरम्मती करने के बाद पानी की सप्लाई जलागार को शुरू की गई। झरिया शहर और आसपास के लोगों को शुक्रवार की सुबह से पानी मिलने लगेगा। जामाडोबा जल संयंत्र के अधिकारी व कनीय अभियंता आशुतोष राणा ने बताया कि लीकेज की मरम्मत कर ली गई है। जल मीनार को पानी भी दिया जा रहा है। सुबह से पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.