नवादा, मार्च 11 -- मेसकौर, निज प्रतिनिधि गर्मी के दिनों में मेसकौर प्रखंड में पानी की समस्या भयावह हो जाती है। गर्मी ने अभी सही से दस्तक भी नहीं दिया है और प्रखंड की रसलपुरा पंचायत के लक्षुबिगहा टोला के लोग पानी की समस्या से जूझने लगे हैं। लोग दूर-दराज के चापाकल से पानी ढोने को मजबूर हैं। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नल जल वर्षों से फिसड्डी साबित हो कर रह गई है। लक्षुबिगहा टोला की आबादी 500 से 600 की है। इस टोला में चौहान व महादलित निवास करते हैं। ग्रामीण बताते हैं कि नल जल योजना के तहत पानी सप्लाई के लिए पाइप बिछायी गई है और दो टंकी भी लगी हुई है। इसमें एक टंकी टूटी व दरारयुक्त है, जबकि दूसरी टंकी में पानी नहीं भ पा रहा है। बिछायी गयी पाइप में लिकेज है, जिसके कारण वर्षों से लोगों के घरों तक नल का जल नहीं पहुंच पा रहा है। पाइप लिकेज के का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.