देवरिया, मार्च 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में पाइप लाइन से पीएनजी आपूर्ति करने को अभी तक 3 हजार को कनेक्शन दिया गया है। पहले चरण में गौरी बाजार और बैतालपुर में कनेक्शन जारी हुआ है। इनमें से गौरी बाजार के 32 घरों में गैस की सप्लाई भी शुरू हो गयी है। साल के मध्यम तक देवरिया शहर में पाइप से गैस सप्लाई शुरू हो सकती है। घर में गैस की आपूर्ति से लोगों को राहत मिलेगी। गैस कनेक्शन देने को शहर के मुहल्लों में पाइप लाइन बिछाया जा रहा है। वहीं सलेमपुर की तरफ गैस की आपूर्ति करने को मुख्य सड़क के किनारे बड़ा पाइप लगाने बिछाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। भारत सरकार के प्राकृतिक तेल एवं गैस मंत्रालय ने लोगों को एलपीजी गैस की समस्या से निजात दिलाने को घर-घर गैस की आपूर्ति करने की प्रक्रिया तेज कर दिया है। पिछले कुछ सालों से जिले में भी इसके लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.