शामली, अप्रैल 6 -- पाइप लाइन लीकेज के चलते थानाभवन के मोहल्ला खेल में मकान की नींव भी बैठने का खतरा बन गया है। लोगों का कहना था कि पाइप लाइन लीकेज के चलते मकान में भारी आ रहा है। नगर पंचायत के चेयरमैन कर्मचारियों की टीम के साथ पहुंचे। कई स्थानों पर गडढ़े खोदकर लीकेज देखा गया । मकान में भी चार गडढ़े खोदे गए लेकिन देर शाम को पानी का लीकेज मिल पाया। थानाभवन निवासी पुरण सैनी का मोहल्ला खेल में अपना निजी मकान है । मकान के पश्चिम व उत्तर में दोनों तरफ सड़क है। शनिवार को अचानक घर में पानी भरने लगा मकान स्वामी के परिजनों ने पानी के कारणों का पता लगाने की कोशिश की लेकिन पानी कहा से आ रहा है इसकी जानकारी नहीं लग सकी। रविवार की सुबह पूरे मकान में भर गया इससे नीवं भी बैठने लगी। परिजनों का कहना है कि इससे मकान में दरारे भी आ गयी। जानकारी मिलने पर चेयरम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.