पाइप लाइन लीकेज से गहराया जल संकट, लोग परेशान
बागपत, जून 3 -- बागपत। शहर के कोर्ट रोड स्थित गली नंबर-3 व ऑफिसर्स मार्ग पर पेयजल पाइप लाइन में लीकेज होने से मौहल्ले में जल संकट गहरा गया। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रही, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौहल्ला निवासी कुलदीप कुमार ने बताया कि पानी की लीकेज व गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत जल निगम के कर्मचारियों को समय रहते दी गई थी, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते समस्या का समाधान नहीं हो सका। लोगों का कहना है कि शहर में कई स्थानों पर पाइप लाइनों में लगातार लीकेज हो रहे हैं। मरम्मत कार्य के दौरान सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे खोद दिए जाते हैं, जिससे सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सोमवार को पाइप लाइन लीकेज की समस्या सामने आई थी, जिसे मंगलवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.