पाइप लाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत का कार्य तत्काल पूर्ण हो
एटा, मई 21 -- गुरुवार को कलक्ट्रेट एनआईसी सभागार में हर घर जल योजना के जल जीवन मिशन (ग्रामीण) से संचालित पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने कहा कि आयन एक्सचेंज संस्था से हो रहे कार्यों की भौतिक प्रगति अपेक्षाकृत कम है। उन्होंने संस्था प्रतिनिधियों को तत्काल कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था प्रतिनिधियों ने बताया कि क्षेत्रों में खारे पानी की समस्या होने के कारण दूरस्थ स्थानों से मीठे जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने को व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पाइपलाइन, जल रिसाव शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया जाए। पाइपलाइन बिछाने में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का रीस्टोरेशन कार्य पूरी गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप कराया जाए। यह भी पढ़ें- भोजीपुरा क्षेत्र पंचायत में जल निगम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.